Vijay Thalpathy

Vijay Thalapathy Attacked By Slipper: विजयकांत के अंतिम दर्शन करने आए विजय को भीड़ में एक शख्स ने फेंक के मारी चप्पल,वीडियो हुआ वायरल।

Vijay Thalapathy Attacked By Slipper:साउथ के जाने-माने अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया था। दिवंगत अभिनेता के आखिरी दर्शन करने साउथ एक्टर विजय भी पहुंचे। मगर इस दौरान उनके साथ एक ऐसी शर्मनाक घटना हो गई जिससे अभिनेता के फैंस काफी नाराज हो गए हैं। विजयकांत के अंतिम दर्शन करने आए विजय को भीड़ में एक शख्स ने चप्पल फेंक के मारी।

विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उनका निधन (DMDK Chief Vijayakanth Passed Away) हो गया।साउथ के जाने-माने एक्टर और राजनेता विजयकांत के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। 29 दिसंबर को रजनीकांत और थलपति विजय समेत कई बड़े स्टार्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस बीच थलपति विजय का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में भीड़ में एक शख्स उन पर चप्पल फेंकता दिख रहा है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विजय थलपति को पड़ी चप्पल

29 दिसंबर को अभिनेता-राजनेता विजयकांत का पार्थिव शरीर कोयम्बेडु कार्यलाय से चेन्नई के आईलैंड ग्राउंड लाया गया। जहां हजारों की तादाद में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। विजयकांत के दर्शन करने पहुंचे साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इस मौके पर अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सके। वो विजयकांत से गहरा रिश्ता शेयर करते थे. इसलिए उन्हें अंतिम विदाई देते हुए वो इमोशनल हो गए।
काफी देर बाद वो उनके पार्थिव शरीर से खुद को दूर कर सके। विजय को देखकर ऐसा लगा कि जैसे वो आखिरी बार अपने चहेते अभिनेता को जी भर कर देखना चाहते हैं। वो एक्टर के अंतिम संस्कार से लौट कर अपनी अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे। इतने में ही भीड़ में से किसी ने उन पर चप्पल फेकी। हालांकि, इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस वाले मौजूद थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस शॉकिंग इंसीडेंट से बचाया नहीं जा सका।

 फैंस हुए अपसेट

विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलपति विजय के साथ जो हुआ, उससे उनके फैंस काफी अपसेट नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ऐसी जगहों पर भी लोग गंदी हरकत करने से बाज नहीं आते हैं। अन्य फैन ने लिखा- पुलिस क्या कर रही थी? कई फैंस का कहना है कि जिसने भी थलपति विजय पर चप्पल फेंकी है, उसे शर्म आनी चाहिए। अब देखते हैं कि मामले पर पुलिस क्या एक्शन लेती है।देखिए वीडियो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *