pushpa 2 movie poster

Pushpa 2 Movie: Allu Arjun की आगामी फिल्म ‘Pushpa -2’ जाने कब होगी रिलीज़।

Pushpa 2 Movie: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म Pushpa The Rise (Pushpa 1 ) को काफी पसंद किया गया था। जिस अंदाज में पुष्पा 1 में अल्लू अर्जुन को दिखाया गया उसे लोगो ने खूब पसंद किया था ,बल्कि कॉपी भी किया। पुष्पा 1 के बाद अब पुष्पा 2 फिल्म बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली है। नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन की हर फिल्म को काफी पसंद किया जाता है।

वह साऊथ सिनेमा की फिल्मो से जुड़े है। उनकी फिल्म पुष्पा -1 को देश भर में भर भर कर प्यार मिला है। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म थी। अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर डायलाग
”मै झुकेगा नहीं साला ” काफी फेमस हुआ। उसके बाद से ही फैंस को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था जो की अब बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली है।

Release Date –
Pushpa 2 को लेकर बहुत बड़ी अपडेट आई है ,मेकर्स ने रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है। Pushpa -2 अगस्त में रिलीज़ होने वाली है। 15 अगस्त को यह रिलीज़ हो जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने Pushpa 2 में सर्वेश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव लेन में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Pushpa 2 की लागत भी Pushpa1 से काफी ज्यादा है। इसे 500 करोड की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें कई तरह की नयी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। Pushpa 2 फिल्म में फहद फॉसिल, एस पी भवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। वही रश्मिका मंदाना मोलेटी श्रीवल्ली के रूप में अपनी वही भूमिका को दोहराएंगी। फिल्म के 2 पार्ट को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। लोगो को पार्ट 2 से अधिक उम्मीदें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *