Murder Mubarak

 Murder Mubarak Trailer Out:  मर्डर मुबारक का ट्रेलर रिलीज, क्या है ट्रेलर में खास?कब होगी फिल्म रिलीज?

Murder Mubarak Trailer Out: बॉलीवुड मर्डर मस्ट्री फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है| इस फिल्म से करिश्मा कपूर ओटीटी पर अपना डेब्यू कर रही हैं|होमी अदजानिया ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है.ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होने वाली है|

 

 

 

 

 Murder Mubarak Trailer Out

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की मर्डर मस्ट्री ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है| ‘मर्डर मुबारक’ के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का इंतजार था| अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ है क्योंकि आज फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है|

 मर्डर मुबारक का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के ट्रेलर को आज सुबह मुबंई स्थित वर्ली स्नोबाल स्टूडियो में लॉन्च किया गया है| ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है| ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होने वाली है| इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में करिशमा कपूर, सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी के साथ- साथ विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर भी नजर आएंगे| इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक नॉन ट्रेडिशनल कॉप का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे| जो कि इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हैं| होमी अदजानिया ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है|

 क्या है ट्रेलर में खास?

2 मिनट 15 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सारा अली खान के डांस के साथ इसके बाद बारी बारी से फिल्म के लीड एक्टर्स को दिखाया गया है| ट्रेलर में 1 पार्टी का सीन दिखाया गया है| जहां पर पार्टी के दौरान एक मर्डर हो जाता है| इस मर्डर की वजह से पार्टी में शामिल सभी लोग डर जाते हैं|

अब ये किसका मर्डर है इसके बारे में सस्पेंस बना कर रखा गया है| ट्रेलर के अगले शॉट में एंट्री होती है पंकज त्रिपाठी की| इस सीन में पंकज त्रिपाठी कहते नजर आते हैं कि ‘अभी तो हमने शुरू भी नहीं किया|’ पंकज त्रिपाठी का कॉप लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है|

फिल्म के इस ट्रेलर को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म में एक साथ सारे फ्लेवर्स की डोज दी गई है| फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया है| इस ट्रेलर अब तक यूट्यूब पर रिलीज के मात्र कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं|.

 

 Murder Mubarak OTT Release Date – कब रिलीज होगी फिल्म?

15 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही है फिल्म “Murder Mubarak“. ये फिल्म अनुजा चौहान की किताब “क्लब यू टू डेथ” पर आधारित है| फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक जासूस बने हैं जो एक हत्या की गुत्थी सुलझा रहे हैं| इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें आपको बड़े पर्दे के दिग्गज कलाकारों का जमकर तड़का देखने को मिलेगा| करिश्मा कपूर, सारा अली खान, संजय कपूर, विजय वर्मा, तिसका चोपड़ा, डिम्पल कपाड़िया और सुहैल जैसे कलाकार फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *