jio motive

Jio Motive 4G GPS :आ गयी इंडिया में नई टेक्नोलॉजी पर बेस डिवाइस जो बना देगी आपकी पुरानी खटारा कार को भी स्मार्ट कार। जाने क्या है इसमें खुबिया ?

Jio Motive 4G GPS :जियो कंपनी ने सभी पुरानी गाड़ियों को स्मार्ट कार बनाने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी पर बेस एक डिवाइस को इंडिया में लांच किया है। और इसका काम गाड़ियों को ट्रैक करना और बहुत सी अन्य जानकारी आपके मोबाइल तक पहुंचना है। यह जीपीएस सभी कंपनी की कार के साथ कम्पेटिबल है। इस रियर टाइम ट्रैकर से व्हीकल की हेल्थ को देखा जा सकता है और यह वाईफाई हॉटस्पॉट के रूप में भी काम करता है। इसके अलावा ये डिवाइस एंटी थेफ़्ट ,एंटी टो ,हाई ड्राइविंग या जिओ फेसिंग जैसे फीचर्स वाला भी है। जो अलग अलग एक्टिविटी के अलर्ट भेजने में सक्षम है।इन चीजों को प्रतिबंधित करने के लिए यूज़र्स को JioThings ऍप इंस्टॉल करना होगा जो ऍप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

Jio Motive 4G GPS Tracker features :
जियो मोटिव एक 4G डिवाइस है जिसे किसी भी कार में OBD पोर्ट से आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस डिवाइस को OBD पोर्ट से जोड़ने के लिए आपको किसी भी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं क्योंकि आप इसे आसानी से लगा सकते है। इसके लिए कंपनी एक यूजर गाइड देती है।

Jio Motive 4G GPS Tracker Price in India :
रिलायंस जियो के इस डिवाइस की कीमत 11,999 रुपये है। लेकिन इसे देश भर में रिलायंस डिजिटल स्टोर से 58 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट मिलने के बाद इस डिवाइस की कीमत 4,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा इस ट्रैकर को खरीदने पर एक साल की मुफ्त मैंबरशिप भी मिल जाएगी। (इंडिया में )फ्री मैंबरशिपका एक साल खत्म होने पर इसे 599 रुपये प्रति वर्ष फीस देकर जारी रखा जा सकता है।
जियो मोटिव डिवाइस सिर्फ जियो सिम कार्ड के साथ काम करने के लिए सक्षम है लकिन मौजूदा जियो यूज़र्स को एक्स्ट्रा जियो सिम की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वो अपने जियो स्मार्ट फ़ोन को जियो मोटिव के साथ अटैच केर सकते है।

Jio Motive 4G GPS return policy :
Jio का यह डिवाइस अगर आपको पसंद नहीं आता तो इस डिवाइस को बड़े आराम से वापस कर सकते है। जियो कंपनी रिटर्न पालिसी अपने हर प्रोडक्ट के साथ देते है। पर जैसा प्रोडक्ट आपको भेजा गया वैसा ही सही सलामत वापस भेजना होता है।

फीचर्स जानने के लिए देखे JIO द्वारा शेयर्ड वीडियो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *