Guntur Kaaram Box Office Day 3 Collection

 Guntur Kaaram Box Office Day 3 Collection: रविवार को कम नहीं हुआ गुंटूर कारम का चार्म, कितना कारोबार किया है, जानिए यहां।

Guntur Kaaram Box Office Day 3 Collection: महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम ने साल की शुरुआत धमाकेदार ओपनिंग के साथ की। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने तीन दिनों 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। शुक्रवार और शनिवार को ताबड़तोड़ नोट छापने के बाद गुंटूर कारम ने रविवार को भारत में कितना कारोबार किया है। जानिए यहां।

 

 

 

 

 

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 3

 

फिल्म ‘सरकारु वारी पाता’ की सक्सेस के बाद महेश बाबू (Mahesh Babu) 2024 में ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Kaaram) लेकर आए, जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
12 जनवरी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हुई। महेश बाबू ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच ऐसी छाप छोड़ी कि रिलीज होते ही थिएटर्स दर्शकों से फुल हो गए। पहले दिन मूवी ने 40 करोड़ के साथ खाता खोला था।

 

रविवार को कम नहीं हुआ गुंटूर कारम का चार्म

 

रिलीज हुई ‘गुंटूर कारम’ ने 41.3 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली थी। शनिवार को कारोबार 13 करोड़ था। बात करें रविवार की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ‘गुंटूर कारम’ के बिजनेस में बढ़ोतरी हुई है।
सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 14.25 करोड़ का बिजनेस किया है। तीन दिनों में फिल्म ने कुल 69.10 करोड़ कमा लिए हैं। इस हफ्ते तक फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 

गुंटूर कारम कास्ट और कहानी

 

‘गुंटूर कारम’ की कहानी गुंटूर शहर के अंडरवर्ल्ड के राजा की कहानी है, जिसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जो पत्रकार होती है और शहर में हो रहे अवैध गतिविधियों को उजागर करती है। फिल्म में महेश बाबू के साथ श्रीलाला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, राम्या कृष्णा, प्रकाश राज और मुकेश ऋषि ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण एस. राधा कृष्णा, सूर्यदेवरा नागा वामसी ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा त्रिविक्रम श्रीनिवास के हाथों में था।

 

 फैंस के साथ महेश बाबू ने देखी फिल्म

 

महेश बाबू हमेशा ही फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं। यही वजह है कि वो अपनी फिल्म की रिलीज़ के बाद शनिवार को हैदराबाद के एक सिनेमाघर पहुंचे। महेश बाबू ने सिनेमाघर में अपने फैंस के साथ गुंटूर कारम देखी। सिनेमाघरों में महेश बाबू का क्रेज़ साफ देखा जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम ने किया है। इस फिल्म में श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, जयाराम, प्रकाश राज और सुनील जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *