Anushka Sharma Second Baby

Anushka Sharma Second Baby: अनुष्का शर्मा ने बीते 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है,दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा,बेटे का नाम अकाय रखा गया है।

Anushka Sharma Second Baby:अनुष्का शर्मा ने बीते 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को इसकी जानकारी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि बेटे का नाम अकाय रखा गया है।

 

 

 

Anushka Sharma Second Baby

अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा ने मंगलवार 20 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अनुष्का शर्मा ने बताया कि ‘भगवान की दया और बड़ों के आर्शीवाद से हमारे घर 15 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया है। वमिका का भाई जिसका नाम अकाय रखा गया है। हमें आपसे आर्शीवाद और अकाय के सुंदर भविष्य की दुआओं की उम्मीद है।

 

बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरें लंबे समय से मीडिया में चल रही थीं। लेकिन बीते 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब अनुष्का के घर में नन्ही किलकारी गूंजी है। इससे पहले भी अनुष्का बेटी वमिका को जन्म दे चुकी हैं। अब अनुष्का शर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। अनुष्का शर्मा की इस खबर पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

अनुष्का शर्मा ने जैसे ही ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तो बधाइयों का तांता लग गया। अनुष्का शर्मा के इस खबर पर रणबीर सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। साथ ही बॉलीवुड सितारों ने अनुष्का शर्मा को दूसरी बार मां बनने की हार्दिक बधाई पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भेजी हैं। रणबीर सिंह के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी अनुष्का शर्मा को कमेंट सेक्शन में बधाई दी है। रकुलप्रीत ने लिखा ‘गॉड ब्लैस’ लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *